CM केजरीवाल: दिल्ली में कोरोना संक्रमण मरीजों की बढ़ी संख्या तो, हम हैं तैयार 

*  CM केजरीवाल: दिल्ली में कोरोना संक्रमण मरीजों की बढ़ी संख्या तो, हम हैं तैयार  


*   दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज किए गए।


*   दिल्ली सरकार 325 स्कूलों में जरूरतमंद लोगों को दोपहर और रात का भोजन मुहैया कराएगी।



 


नई दिल्ली I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में करोना के केस बहुत ज़्यादा बढ़ते हैं तो हमें क्या करना है - हमारी doctors की टीम ने उसका पूरा प्लान बना लिया है। हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं। आज इस प्लान के मुख्य बिंदु आपके साथ साझा करूँगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी केस में कमी आई है, लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो हम पूरी तरह से तैयार हैं।


दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली सरकार 325 स्कूलों में जरूरतमंद लोगों को दोपहर और रात का भोजन मुहैया कराएगी। कोविड-19 के मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए इससे निपटने की योजना सुझाने के लिए गठित पांच सदस्यीय डॉक्टरों की समिति ने रिपोर्ट सौंपी। 


लॉकडाउन के दौरान सप्लाई चेन बनी रहे इसके लिए दिल्ली सरकार ने किए हैं भरपूर इंतजाम, जहाँ जरूरी सेवा की दुकानों को 24 घण्टे खोलने की छूट दी गयी है वहीं मंडियों में भी माल की सप्लाई लगातार बनी हुई है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मौजूद सभी की जिम्मेदारी हमारी है, वो दिल्ली में रह रहे हैं और हमारे लोग हैं।