दयानंद विहार में मिले कोरोना के पांच मरीज, पूरा इलाका सील

पूर्वी दिल्ली : [पुलिस पत्रिका-रवि डालमिया / फोटो-जगजीत सिंह ]  दिल्ली के दयानंद विहार में पांच कोराेना मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। मरीजों के परिजनों व इलाके में रहने वाले सभी लोगों को घरों में ही क्वारंटाइन रहने के आदेश दिए गए हैं। इलाके के बाहर पुलिस और सिविल डिफेंस के वालंटियर तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा कृष्णा नगर में भी एक बुजुर्ग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं, जो कि कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 



देखिये: दिल्ली में प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए सामने आया अग्रवाल समाज


प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार दयानंद विहार में तीन घरों में से पांच मरीज कोरोना के आए हैं, इन्हें कोरोना कैसे हुआ इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, इलाके को सील कर दिया गया है। घर के दरवाजे पर ही लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिलेगा।


देखिये: क्‍यों ब‍िक रहा कोरोना को हराने वालों का खून?


 


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ क्लिक करें 👈