देवली इलाके के AAP विधायक पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
     
* आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल पर रंगदारी का आरोप
* AAP विधायक प्रकाश जारवाल और उनके साथी कपिल नागर के खिलाफ मामला दर्ज की FIR

दक्षिण दिल्ली : दिल्ली में लॉकडाउन के बीच साउथ दिल्ली के देवली इलाके में 50 वर्षीय शख्स ने की आज सुबह अपने ही घर की छत पर खुदकुशी कर ली है। मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक द्वारा उसने देवली के आम आदमी पार्टी के निर्वाचित विधायक प्रकाश जाड़वाल और उसके करीबी मने जाने वाले कपिल नागर द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक ने आज सुबह 5-6 बजे के बीच अपने मकान की छत पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी विधायक और उसके सहयोगी की तरफ से लगातार धमकी मिलने से वो परेशान था।



ये भी पढ़ें-  खजूरी खास इलाके में कोरोना ने दी दस्तक, दिल्ली पुलिस का हवालदार हुआ संक्रमित


मृतक की पहचान डॉ. राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है और वो दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाते हैं। राजेंद्र ने कई सालों से दिल्ली जलबोर्ड में कॉन्ट्रेक्ट पर कई टैंकर लगा रखे थे जिसे स्थानीय विधायक ने हटवा दिया था। राजेंद्र सिंह का आरोप है कि टैंकर लगाने के लिए उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी। उन्होंने ये रकम नहीं दी जिसके कारण दिल्ली जल बोर्ड से उसके टैंकरों को हटवा दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उनका कुछ लाखों का बिल भी रुकवा दिया था, जिससे हताश परेशान डॉक्टर ने खुदकुशी की।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सुसाइड नोट को रख लिया है I  


ये भी पढ़ें- सरकार का आदेश लॉकडाउन में बच्चों से फीस ली तो होगी कार्रवाई


वही परिजनों ने देवली से आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने AAP विधायक प्रकाश जारवाल और उनके साथ कपिल नागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


बड़ी खबर: दिल्ली के चांदनी महल थाने पर टूटा कोरोना कहर, इंस्पेक्टरों समेत 80 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ