दिल्ली के यमुना घाट पर आज फिर जुटे हजारों मजदूर: पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली :  दिल्ली में यमुना नदी के किनारे अचानक हजारों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर जमा हो गए. ये प्रवासी मजदूर जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना घाट पर जुटे प्रवासी मजदूरों के खाने और रहने की व्यवस्था कर दी गई I



दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए. उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है. उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं. रहने और खाने की कोई कमी नहीं है. किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बताएं. उन्होंने कहा कि हम रोज 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया. हजारों बेघरों के लिए छत का इंतजाम किया. लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतजाम का पता ही नहीं चलता है. थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए. हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचाएंगे I


बड़ी खबर:   क्या घर में AC-कूलर चलने से हो सकता है कोरोना....


बताया जा रहा है कि इन लोगों को दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम ले जाने का प्रयास हो रहा है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये मजदूर अपने-अपने राज्यों में जाने के लिए यहां इक्ट्ठा हुए हैं. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है I


बड़ी खबर: अपराधियो के संयम ने दिया जवाब, शुरू हुई आपराधिक वारदातें


रैन बसेरा में आग लगने से हजारों की संख्या में मजदूर बेघर हो गए हैं. इसके बाद इन प्रवासी मजदूरों को शेल्टर भेजा जा रहा है, जिससे यमुना के किनारे मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई. इस दौरान लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन आनन-फानन में मौके पर पहुंचा और लोगों की भीड़ को हटाने की कोशिश कर रहा है I


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ



 


Popular posts