गाजियाबाद के वार्ड 59 पार्षद राजीव शर्मा ने इलाके को सेनाट्राईजेसन का कार्य शुरू कराया

*  महापौर आशा शर्मा के मार्ग दर्शन में हुई शुरुआत 


*  गाजियाबाद के वार्ड 59 पार्षद राजीव शर्मा ने इलाके को सेनाट्राईजेसन का कार्य शुरू कराया


गाजियाबाद जनपद : [टाईम फॉर न्यूज़-प्रभात तिवारी]  गाजियाबाद के वार्ड 59 पार्षद राजीव शर्मा के नवयुग मार्किट दुर्गा भाभी चोक पर 5 नई हेण्ड स्प्रे मशीनों से सेनेट्राइज का कार्य शुरू कराया, यह मशीन पार्षद राजीव शर्मा ने स्वम खर्चे पर अपने वार्ड में सेनेट्राइज करने के लिए लगाई है यह मशीन बैटरी एवं मैन्युअल दोनों प्रकार से कार्य करती है 3 घंटे तक बैटरी कार्य करती है इसलिए कर्मचारियों को बहुत मेहनत की आवश्यकता नही पड़ती है इस मशीन में 20 लीटर दवाई बनाकर सेनाट्राईजेसन किया जा सकता है। इस स्प्रै मशीन के द्वारा छोटी छोटी गलियों में जहाँ टेम्पो नही जा सकते वहाँ भी सेनाट्राईजेसन किया जा सकता है



 


 


 

पार्षद राजीव शर्मा ने महापौर आशा शर्मा के कर कमलों द्वारा इन मशीनों की अपने वार्ड में सेनाट्राईजेसन के लिए रवाना किया, इस दौरान लॉक डाउन का पूर्ण पालन किया गया 1 मीटर की दूरी पर गोले बनाकर सभी लोग खड़े हुए। इसी के साथ उपस्थित कर्मचारियों एवं उपस्थित फोटो ग्राफ़रो को महापौर एवं पार्षद ने मास्क का भी वितरण किया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों को भी सेल्यूट कर उनका मनोबल बढ़ाया।


इन मशीनों द्वारा सिहानी गेट , कांजी मल, नई बस्ती, एवं समस्त मुख्य बाजार को सेनाट्राईजर किया गया। इस दौरान राजीव त्यागी महासचिव, हरिदेश कंसल, हितेंद्र शर्मा, सौरभ त्यागी, अनुराग गर्ग एवं अन्य लोग शामिल रहे।


भी पढ़े : गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: 10% सम्पति कर बढ़ाने का निर्णय स्थगित



 


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ क्लिक करें 👈