पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके मे विदेश से लौटें युवक के खिलाफ महामारी रोग कानून के तहत मुकदमा दर्ज

संवाददाता : रवि डालमिया/फोटो : जगजीत सिंह


दिल्ली , 05 अप्रैल, 2020


पूर्वी दिल्ली:  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने व उसकें प्रभाव को रोकने के लिए विदेश से लौटने वाले लोगों को घर में 14 दिन क्वारंटाइन में रहने का निर्देश जारी किया था। लेकिन कुछ लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला विवेक विहार इलाके में सामने आया है। यहां विदेश से लौटे एक युवक को घर में क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन वह अपने घर से गायब हो गए। पुलिसकर्मियों को उसके घर पर ताला मिला। इसके बाद पुलिस ने परितोष कौशिक नामक इस युवक के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन के साथ महामारी रोग कानून के तहत भी केस दर्ज कर लिया। 


बड़ी खबर: तबलीगी जमात के खिलाफ टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, गोली मारकर की हत्या



पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विवेक विहार थाने में तैनात एसआई प्रवेश कुमार शुक्रवार को विदेश से लौटने के बाद घर में क्वारंटाइन किए गए लोगों की जांच करने निकले थे। इस क्रम में वह सत्यम एंक्लेव में परितोष कौशिक के घर पहुंचे। परितोष के घर पर ताला बंद था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। एसआइ ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि परितोष हरिद्वार गया हुआ है। जबकि उसे घर में क्वारंटाइन करने का आदेश दिया गया था। परितोष ने जाने से पहले पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी नहीं दी। इसके बाद प्रवेश की शिकायत पर विवेक विहार थाने में केस दर्ज किया गया। अब पुलिस परितोष की तलाश में जुटी है।


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ