जीव रक्षा वाहिनी ने उठाया बेसहारा पशुओं के भोजन व जल का जिम्मा

साहिबाबाद : लॉकडाउन लगने के बाद से गाज़ियाबाद क्षेत्र में पशुओं को खाने की भीषण समस्या उतपन्न हो गयी है। इस समस्या को देखते हुए जीव रक्षा वाहिनी नामक ग्रुप के सदस्यों ने बेसहारा कुत्तों, बन्दरों एवं गायों को खाना खिलाने का कार्य शुरू किया है। इस ग्रुप के सदस्य वंदना शर्मा, अनिल श्रीवास्तव रॉकी और कुणाल हिमांशु 15 अन्य लोगों सहित साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया, लाल कुआं, मोहन नगर जैसे अन्य कई इलाकों में जा के रोज़ाना शाम के समय पशुओं को जल व भोजन दे रहे हैं।



ये भी पढ़े- गाजियाबाद पुलिस ने लॉक डाउन में बुजर्ग के जन्मदिन को बनाया यादगार


जीव रक्षा वाहिनी के फाउंडर्स अवनीश माथुर, ममता नैथानी व गीता अरोड़ा का कहना है कि इंडस्ट्रियल इलाकों में पशुओं की स्थिति अधिक खराब है इसलिए उन्होंने ये कार्य शुरू किया। जीव रक्षा वाहिनी लोगों से यह अपील करती हैं, लॉकडॉउन का पालन करते हुए अपने घर के आसपास रहने वाले पशुओं का ख्याल रखें और उन्हें खाना दें। यह हम सब की व सरकार की मौलिक ज़िम्मेदारी है। इस कार्य में यदि कोई योगदान देना चाहता है तो इस नम्बर पे  सम्पर्क कर सकता है - 7065436177


ये भी पढ़े- मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: इलाके में चल रही अवैध शराब की भट्टी का भँडाभोड़, 2 गिरफ्तार



ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ