विधायक सुनील शर्मा व खोड़ा रेजिडेंस वेलफेयर ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने चलाया जन अभियान

 गाजियाबाद जनपद : [टाईम फॉर न्यूज़-गौरव तिवारी]  ( विशेष कवरेज)  कोरोनाकाल में सभी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है पूरे देश में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार कोरोना पर काबू पाने में जुटी हुई है कोरोना की इस लड़ाई में देश का हर जिम्मेदार नागरिक अपने अपने प्रयासों से मजदूर व बेसहारा लोगो की मदत में जुटा है वही आज ग़ज़िआबाद स्थित खोड़ा कालोनी के विधायक सुनील शर्मा और खोड़ा रेजिडेंस वेलफेयर ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने जनता की परेशानियों को देखते हुए चलाया जन अभियान,  


बड़ी खबर:- भारत में संन्यासी होना, भगवा पहनना क्या गुनाह है ? अगर नहीं तो क्यों हुई सन्यासियों की हत्या


इस अभियान के माध्यम से खोड़ा में स्थित कला एन्क्लेव, गंगा विहार, श्रंगार विहार, तारा एन्क्लेव व अन्य  कॉलोनियों में लाॅकडाउन के चलते कोई भी गरीब मजदूर व असहाय वर्ग का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा I
विधायक सुनील शर्मा ने खोडा रेजिडेंस वेलफेयर ऐसोसिऐशन द्वारा उठाये गए कदम की भरपूर सरहना करते हुए कहा की यदि जनता जागरूक हो तो कोरोना जैसी बड़ी से बड़ी बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है वही विधायक सुनील शर्मा ने जनता से लॉकडाउन व सोशल डिस्टन्सिंग के नियमोंका पालन करने है अनुरोध किया I 


वही खोडा रेजिडेंस वेलफेयर ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया की जब तक गाजियाबाद में लॉकडाउन चलेगा तब तक इस भंडारे को सुचारु रूप से चलाया जाये गा वही उन्होंने विधायक सुनील शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा की बिना उनके सहयोग के ये कार्य संभव नहीं था साथ ही उन्होंने खोड़ा कालोनी के दान-दाताओं का धन्यवाद प्रकट किया जो प्रतदिन चलाये जा रहे भंडारे में सहयोग कर रहे है और अपने उन साथियों का भी धन्यवाद कीया जो वार्ड 29 में गरीब परिवारों के घर घर में भोजन पंहुचा रहे है 


बड़ी खबर:- जानिए उत्तर प्रदेश में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद


सामूहिक भंडारे में सहयोग सतीश गुप्ता वकील साहब, डॉ सतीश गुप्ता, गुप्ता हॉस्पिटल,  मंगल बाजार व मिंटा मार्किट के ब्यपारी गण व हलवाई गुप्ता स्वीट्स का सहयोग मिला I


 इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते कार्यकर्त्ता  राहुल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कानूनी जागरूकता अभियान (रजि0) विवेक त्रिपाठी अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल खोडा प्रखंड अंकित पांडेय, सोनू तिवारी, मातेंद्र दुवे महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, प्रशांत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी अनुज पांडेय, महेश, प्रशांत, शिवम बिलटोरिया, प्रदीप आदि I


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ