संतों की निर्मम हत्या पर वृन्दावन के सभी संत-ब्राह्मणों में आक्रोश

*आख़िर हमारे साधुओं को मारा क्यों जा रहा है ?



वृन्दावन : [टाईम फॉर न्यूज़-प्रभात तिवारी] देश में साधुओं कि हो रही हत्याओं से लोगो में बहुत नाराज है आखिर बुलंदशहर में 2 सन्तों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी जाती है। कभी पालघर, कभी पंजाब साधु सन्तों पर बढ़ते हमले क्या मतलब है इसका? 
लोगो का बस अब एक कि सवाल है कि इस तरह सन्तों पर अत्याचार हम कब तक सहन करते रहेंगे? हिंदुस्तान में भी सनातन धर्म के मूल स्तम्भ जो सन्तजन हैं, जो संसार के कल्याण की भावना से अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर चुके होते हैं, उन्हीं पर बरबर्ता पूर्वक अत्यंत निदनीय दुर्व्यवहार करते हुए, निर्मम हत्या हो रहीं हैं I



लेकिन फिर भी सभी हाँथ पर हाँथ रखे बैठे हैं, ऐसी बरबर्ता की हम सभी संत-ब्राह्मण अत्यधिक निंदा करते हैं, इतना भी नहीं और यदि कोई इसमें आवाज उठाना भी चाहता है तो उसपर कुछ दुष्ट दुराचारी हमलावर हो जाते हैं, ऐसे दुराचारियों की भी कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही श्री अनंत राम शास्त्री आशु जी महाराज चैतन्य विहार वृंदावन ने देश में हो रही साधुओं कि हत्या पर सभी साधू संत नाराज है उन्होंने बताया कि सरकार को जल्द इस विषय में कोई कठोर करवाई करनी चाहिए और जल्द से जल्द साधुओं कि रक्षा हेतु कोई कानून बनाने कि मांग करते है I


BREAKING NEWS : देश में लॉकडाउन को 3 मई से 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया


 


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Time For News हिन्दी के साथ